Friday, July 8, 2011

एक खिलाडी!!!


जाने कहाँ खड़ा था मैं , कहाँ जाने का दिल था
पता ना चला कब वक़्त का पहिया चल पड़ा था
में बेबस सा देखता रह गया वो निकल पड़ा था
दोस्त था वो, मगर प्यार से कभी भी कम ना था |
आज जब याद आती है उसकी अखबार देख लेता हूँ
देखि तस्वीर उसकी तो निकलते हैं खुसी के आंसू
येही कहते हैं सारे झारखण्ड वाले, सारे देश वासी
जन्मदिन है आज उसका ये बोहतो को पता ना था
मगर आज किसी के भी दिल से वो अछूता ना था |
देश की आवाज,जवान दिलो की धड़कन है वो
बांझो का भी दुलारा बेटा है वो..एक आदर्श है वो
हर भारत वासी से जुड़ा है वो देश की शान है वो
भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति विशेस है वो
हर भारतीय के लिए गर्व की बात है वो
हर दुसरे देश के लिए जलने वाली बात है वो
दुश्मनों को पछाड़ता, जीत का मंत्र सिखाता है वो
सालो के सूखे को तोड़ कर देश का मान बढाया है वो |
हर किसी के दिल से जडित हम सबका महिंदर है वो
सिंह नाम जुडा है उसके, क्रिकेट का राजकुमार है वो
अब तो आप समझ ही गए के हम सबका धोनी है वो
प्यार पाने का हकदार और सर ऊँचा रखने वाला है वो!!!!!!